बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी। जिले के बरही थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 किलो 20 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बरही पुलिस कस्बा भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन खन्ना बंजारी और खितौली रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे पुलिया के नीचे सड़क पर एक व्यक्ति लाल-काले रंग की प्लास्टिक की बोरी लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पहचान पारधी (25), निवासी ग्राम खिरहनी, पारधी मोहल्ला, थाना बरही, जिला कटनी बताया।
बोरी में मिला 6.020 किलो गांजा
पुलिस के अनुसार, बोरी में रखे सामान के बारे में पूछने पर आरोपी घबराने लगा और उसमें गांजा होने की बात बताई। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। बोरी के अंदर पीले रंग की पन्नी में हरी पत्तीदार एवं बीज युक्त वनस्पति मिली, जिसे गांजा होने के संदेह में जांचा गया। तौल करने पर उसका कुल वजन 6 किलो 20 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है।
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना बरही में अपराध क्रमांक 791/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक नरेश झरिया, उप निरीक्षक अश्वनी यादव, सहायक उप निरीक्षक राम सखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल सहित प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकर, नरेंद्र पटेल, रवि मोहन जाटव, गणेश दत्त मिश्रा, अवधेश मिश्रा तथा आरक्षक जगत सिंह, रामकृष्ण पटेल, विवेक यादव, विवेक श्रीवास्तव और गिरवर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *