PPP नहीं, पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग पर KAC के छात्र धरने को दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने दिया समर्थन

कटनी। कटनी में PPP मोड के बजाय पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर KAC संस्था द्वारा चलाए जा रहे गैर-राजनैतिक छात्र धरने को कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने छात्रों को संबोधित किया और मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा कि कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं होना सांसद वीडी शर्मा और विधायक संदीप जायसवाल की राजनीतिक विफलता है। उन्होंने कहा कि कटनी की जनता और विद्यार्थियों की वर्षों पुरानी मांग के बावजूद अब तक शासकीय मेडिकल कॉलेज की दिशा में ठोस पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के नाम पर जनता से वोट लिए गए, लेकिन अब PPP मोड में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने PPP मॉडल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कटनी को ऐसा मेडिकल कॉलेज चाहिए, जिसका सीधा लाभ आम जनता और विद्यार्थियों को मिले।
कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन और RKDF से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए PPP मॉडल के तहत संचालित मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जनता के सामने पूरी सच्चाई लाने के लिए विपक्ष लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के छात्र संगठन ने पिछले दस वर्षों में कई प्रभावी आंदोलन किए हैं। शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष किया गया है। वरिष्ठ विधायक लखन घनघोरिया के माध्यम से मध्यप्रदेश विधानसभा में भी इस मांग को लगातार उठाया गया है और आगे भी इसे उठाया जाता रहेगा।
दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा कि “कटनी को PPP मॉडल नहीं, बल्कि पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज चाहिए।” उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों को भरोसा दिलाया कि विपक्ष हर स्तर पर छात्रों और कटनी की जनता के साथ खड़ा है तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। धरना स्थल पर कमल पांडे, राजेश जाटव, सचिन गर्ग, राहुल यादव, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *