स्वच्छता से दिव्यता तक अभियान, धार्मिक स्थलों में सेवा कार्य कर रहा सत्य साईं सेवा संगठन

कटनी। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के निर्देशानुसार श्री सत्य साईं सेवा संगठन, न्यू कटनी समिति द्वारा “स्वच्छता से दिव्यता तक” अभियान के तहत निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत न्यू कटनी समिति के सेवादल द्वारा प्रतिदिन प्रातः एनकेजे क्षेत्र स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं पुरुष सेवादल के सदस्य मंदिर परिसरों की साफ-सफाई के साथ-साथ पुताई एवं अन्य आवश्यक सेवा कार्य कर रहे हैं।
संगठन के सदस्यों का कहना है कि स्वच्छता केवल बाहरी वातावरण को सुंदर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसी भावना के साथ सेवादल द्वारा धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं देखरेख में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। श्री सत्य साईं सेवा संगठन, न्यू कटनी समिति ने सभी सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले सेवादल सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *