नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बड़वारा पुलिस ने दबोचा, बालिका को सुरक्षित गुजरात से दस्तयाब कर घर पहुंचाया

Oplus_16908288

कटनी। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के तहत बड़वारा पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को गुजरात से दस्तयाब करने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को एक फरियादी ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 556/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को गुजरात से अपहृता को दस्तयाब किया। बालिका के कथनों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा ने उसका अपहरण कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और लवकेश उर्फ लवकुश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, महिला आरक्षक रुपाली यादव एवं साइबर सेल आरक्षक दीपक मिश्रा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को सुरक्षित दस्तयाब करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *