ऑपरेशन मुस्कान, बड़वारा पुलिस ने गुजरात और तमिलनाडु से दो नाबालिग बालिकाओं को किया दस्तयाब

Oplus_16908288

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को अलग-अलग राज्यों से दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, पहले मामले में 21 जून 2026 को एक फरियादी ने थाना बड़वारा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर अपराध क्रमांक 358/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से लगातार प्रयास करते हुए बालिका को 3 अक्टूबर को गुजरात से दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
दूसरे मामले में 20 सितंबर 2026 को एक अन्य फरियादी ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 556/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से बालिका का पता लगाया और उसे तमिलनाडु से 3 अक्टूबर को दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों मामलों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *