शासकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, करीब 3 करोड़ की जमीन कराई गई मुक्त

कटनी। तहसीलदार तहसील कटनी नगर के बेदखली आदेश के पालन में राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई 2 अक्टूबर 2026 को कटनी नगर के माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रवारा में की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पड़रवारा स्थित खसरा नंबर 83 की कुल रकबा 17.93 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से 0.20 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। मौके पर राजस्व अमले की मौजूदगी में कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कटनी नगर अजीत तिवारी, नजूल तहसीलदार आकाश नीरज एवं हल्का पटवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रामकुमार एवं जेठू लाल चक्रवर्ती, कुम्हार मोहल्ला से संबंधित कब्जे को हटाने की कार्रवाई राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की उपस्थिति में संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की अनुमानित सरकारी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के बाद शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *