गोंड आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पट्टा दिलाने कलेक्टर श्री तिवारी से मिले जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया, सैकड़ों गोंड आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पट्टा दिलाने की पहल

कटनी। विकासखंड ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सैकड़ों गोंड आदिवासी परिवारों के पात्र व्यक्तियों को वन अधिकार पट्टा दिलाए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत के वरिष्ठ सदस्य एवं मध्यप्रदेश जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय गोटिया ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी से भेंट की। उन्होंने क्षेत्र की वस्तुस्थिति से कलेक्टर को अवगत कराते हुए पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
पात्र आवेदनों पर शीघ्र होगी विधि-संगत कार्रवाई
श्री गोटिया ने बताया कि ढीमरखेड़ा विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गोंड आदिवासी परिवार लंबे समय से वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुनः भौतिक सत्यापन एवं परीक्षण कराया जाकर पात्र परिवारों के आवेदनों के निराकरण तथा नियमानुसार वन अधिकार पट्टा दिलाए जाने की आवश्यकता पर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच एवं परीक्षण कर यथाशीघ्र विधि-संगत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक विमल चौरसिया भी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *