अवैध शराब के ठिकानों पर निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 क्विंटल महुआ लाहन कराया नष्ट, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

कटनी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुनहरा हार में दबिश देकर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जबकि मौके पर करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व और निवार चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को निवार पुलिस ने ग्राम सुनहरा हार में अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान रतन कोल पिता फूलों कोल, उम्र 50 वर्ष, निवासी बड़ागांव, थाना बड़वारा के तालाब किनारे स्थित ठिकाने से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन मिला, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध शराब एवं नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही अवैध शराब का निर्माण या बिक्री करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पूरी कार्रवाई निवार चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *