डन कॉलोनी में आज विराजेंगे विघ्नहर्ता श्री गणेश, शाम 7 बजे होगा भव्य स्वागत

कटनी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डन कॉलोनी स्थित श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विघ्नहर्ता एवं मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी की स्थापना मंगलवार को विधि-विधान के साथ की जाएगी। गणेश स्थापना को लेकर कॉलोनीवासियों में उत्साह और उमंग का माहौल है।
इस पावन अवसर पर समस्त कॉलोनीवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। भगवान श्री गणेश जी की स्थापना एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम आज मंगलवार शाम 7 बजे मंदिर परिसर में आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती, पूजा-अर्चना एवं भव्य स्वागत में सहभागी बनें और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से एकजुट होकर गणपति उत्सव में भाग लेने की अपील की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *