नेशनल लोक अदालत की तैयारियां पूर्ण, प्रातः 10 बजे से होंगे शिविर आयोजित

कटनी। नेशनल लोक अदालत को लेकर नगर निगम कटनी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जलकर, संपत्तिकर सहित अन्य बकाया प्रकरणों के निराकरण हेतु 10 बजे से 6 बजे तक, नगर के पांच स्थलों में लोक अदालत शिविर का शुभारंभ होगा। जहां नागरिकों को निगम के बकाया कर जमा करने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से अपील की है कि वे लोक अदालत के सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण करावे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *