शराब के नशे में ट्रक चला रहा था चालक, बड़वारा पुलिस ने की ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई

Oplus_16908288

कटनी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को पकड़ा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 9 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 13 GB 0278 को चेक किया गया।
जांच के दौरान ट्रक चालक राहुल अलावा (32 वर्ष), पिता अर्जुन अलावा, निवासी खलघट, थाना दामनौद, जिला धार (म.प्र.) का ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण किया गया। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन किया जाना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया तथा प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुवे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *