कटनी को मिले दो नए डीएसपी, गृह विभाग ने जारी की पदोन्नति सह पदस्थापना आदेश

कटनी। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल) द्वारा 10 सितंबर 2026 को पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति एवं पदस्थापना सूची जारी की गई है। इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापनाएं दी गई हैं, जिसमें कटनी जिले को दो नए पुलिस अधिकारी मिले हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत मैहर जिले में निरीक्षक के पद पर कार्यरत अनिमेष कुमार द्विवेदी को पदोन्नति प्रदान कर उप पुलिस अधीक्षक, अजाक कटनी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह नरसिंहपुर जिले में निरीक्षक के पद पर तैनात रहे संधीर चौधरी को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, कटनी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *