विषय परिवर्तन की समस्या को लेकर तिलक कॉलेज में NSUI ने छात्रों संग दिया धरना, 5 दिन में समाधान का मिला आश्वासन

कटनी। तिलक कॉलेज में विषय परिवर्तन को लेकर छात्र-छात्राओं को लंबे समय से आ रही परेशानियों के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को कटनी NSUI द्वारा कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर संगठन ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। धरने के दौरान कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने NSUI पदाधिकारियों और छात्रों से चर्चा की। बातचीत के बाद समस्याओं के निराकरण के लिए 5 दिन का समय मांगा गया।
NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटीक ने कहा कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से विषय परिवर्तन की समस्या से परेशान हैं और उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय में छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश सरकार के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटीक ने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अब सभी की नजर कॉलेज प्रशासन द्वारा दिए गए समय में समस्या के समाधान की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *