धरोहर बेचने की कोशिश पर उबाल, 145 एकड़ दान की भूमि के विक्रय पर रोक की मांग, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
कटनी। धर्मार्थ और जनहित के लिए दान में मिली 145 एकड़ बेशकीमती भूमि को निजी हाथों में बेचने के कथित प्रयासों से क्षेत्र में भारी जनआक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर भूमि के क्रय-विक्रय व नामांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोक कल्याण के उद्देश्य से दान की गई इस धरोहर को भू-माफिया द्वारा हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने दान विलेख व राजस्व अभिलेखों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और भूमि को शासकीय संरक्षण में लेने की मांग उठाई। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।