स्लीमनाबाद पुलिस की तत्परता से 5 गुमशुदा बालिकाएं सकुशल दस्तयाब, तीन नाबालिक सहित दो बालिकाओं को तलाश कर परिजनों के किया सुपुर्द
कटनी। थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा बालिकाओं की तलाश में तत्परता दिखाते हुए कुल पांच बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर लगातार पतासाजी की गई।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए। थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 536/26, 537/26 एवं 112/26 में धारा 137(2) बीएनएस के तहत गुमशुदा तीन नाबालिक बालिकाओं तथा अपराध क्रमांक 597/26 एवं 603/26 में धारा 140(3) बीएनएस के तहत गुमशुदा दो बालिकाओं की लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर विभिन्न माध्यमों से पतासाजी करते हुए पांचों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, सउनि जुबेर अली, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, आरक्षक रजनीश तेकाम, अंचल सिंह, अभिषेक सिंह, सोने सिंह एवं महिला आरक्षक नेहा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।