भोपाल में 12-13 सितंबर को होगा प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन, पट्टे सहित सिंधी समाज की समस्याओं, संगठन और भविष्य की दिशा पर होगा मंथन

भोपाल/ कटनी। मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट, भोपाल द्वारा 12 एवं 13 सितंबर 2026 को राजधानी भोपाल में ‘प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सिंधी समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही हम
ट्रस्ट की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य समाज से जुड़ी वर्तमान समस्याओं, भूमि पट्टे, उनके निराकरण तथा समाज की भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में सामाजिक संगठनों की भूमिका और समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि सिंधु घाटी की सभ्यता के वारिस सिंधी समाज ने विश्व में शांति एवं भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभाजन की पीड़ा झेलने के बाद सिंधी समाज ने अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट पिछले कई दशकों से सेवा एवं संगठन के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी तथा कार्यक्रम संयोजक ईश्वर झामनानी ने समाजबंधुओं से सम्मेलन में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजकों के मुताबिक सम्मेलन समाज की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय के लिए दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *