आईएचएसडीपी आवास आवंटन के लिए 177 पात्र, 309 अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी, 10 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति, निर्धारित समय के बाद नहीं होगा विचार

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आईएचएसडीपी योजनांतर्गत निर्मित आवासों के आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए हितग्राहियों की पात्र एवं अपात्र सूची जारी की गई है। गठित दल द्वारा किए गए सर्वेक्षण एवं दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर कुल 177 हितग्राही पात्र तथा 309 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं। संबंधित सूची नगर निगम कार्यालय तथा आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत निर्मित बस्तियों में सूचना हेतु चस्पा की गई है।
नगर निगम द्वारा जारी आम सूचना में कहा गया है कि सूची के संबंध में किसी हितग्राही को आपत्ति होने पर वह अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों सहित 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित आईएचएसडीपी विभाग के कक्ष क्रमांक 63 में लिखित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित हितग्राहियों से अपील की है कि वे जारी सूची का अवलोकन कर पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में यदि कोई तथ्यात्मक आपत्ति हो तो निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना दावा प्रस्तुत करें, ताकि आवास आवंटन की प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण की जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *