गांजा तस्कर चाचा-भतीजा विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में, 2 किलो 960 ग्राम गांजा जब्त

Oplus_16908288

कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 960 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को विजयराघवगढ़ थाना पुलिस टीम द्वारा आईटीआई विजयराघवगढ़ की तलैया के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर तलाशी ली गई। पीछे बैठे व्यक्ति के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल तथा गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम खिरवा नंबर-1, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के रूप में की है। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा सहित स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *