सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे सत्ता पक्ष के 6 पार्षद, नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

बरही/कटनी। कटनी जिले के बरही नगर से एक अनोखा मामला सामने आया है,जहां सड़क निर्माण की मांग को लेकर सत्ता पक्ष के 6 पार्षद धरने पर बैठ गए। जबकि ऊपर से नीचे तक भाजपा की सरकार होने के बावजूद सत्ता पक्ष के आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों को अपने ही क्षेत्र की सड़क बनवाने के लिए धरना देना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बरही नगर के छिंदिया टोला क्षेत्र में हीरापुर जाजागढ सड़क की स्थिति वर्षों से खराब है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार विधायक संजय पाठक और प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई तथा धरना-आंदोलन भी किए गए, लेकिन आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया। आलम यह है कि बरसात के दिनों में सड़कों पर हैवी गड्ढे होने से पानी भर गया है जिससे वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं तो वहीं गर्मी के दिनों में सड़क की उड़ती धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है घनी बस्ती इलाके के बीच दर्जनों गिट्टी रेत भरे ओवर रोड वाहन निकलते हैं जिनसे जान माल का खतरा बना रहता है।
इसी समस्या को लेकर सत्ता पक्ष के 6 पार्षद व नगर परिषद अध्यक्ष भी धरने का समर्थन किया और जल्द सड़क निर्माण की मांग की। पार्षदों के धरने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार संतोष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और संबंधित समस्या के निराकरण तथा सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर छिंदिया टोला की वर्षों पुरानी सड़क की समस्या कब दूर होगी और धरने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया कब शुरू होगी।
धरने पर ये रहे शामिल
बरही नगर के छिंदिया टोला में खराब सड़क को बनवाने के लिए पार्षद संतोष द्विवेदी पार्षद पति सरवन सोनी झाला बर्मन इकबाल पवार एल्डरमैन मनोज रावत उपाध्यक्ष मोहन सिंह गौड़ अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल शामिल रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *