संचार संकर्म समिति की बैठक बुधवार, 16 सितंबर को
कटनी। जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक सभापति अजय गोटिया की अध्यक्षता में बुधवार,16 सितंबर को 12 बजे से आयोजित की गई है। संचार संकर्म समिति की सचिव द्वारा जारी पत्र के मुताबिक बैठक का एजेंडा एवं स्थान यथावत रहेगा। गौरतलब है कि 19 अगस्त 2026 को आहूत संचार संकर्म समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। समिति की सचिव ने सर्व संबंधित विभागों वन,लोक निर्माण, पी. आई. यू.,जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड,मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, ग्रामीण संभाग कटनी एवं कृषि कल्याण विभाग से बैठक हेतु निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के साथ वांछित जानकारी एक दिन पूर्व 8 सितंबर को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है।