चाका बायपास में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 4,900 नकद और ताश की गड्डी जब्त, कुठला पुलिस ने की रेड

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाका बायपास क्षेत्र में जुआ खेल रहे छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,900 नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चाका बायपास में कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और छह आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फरहान अब्बासी, अमर काछी, सुखलाल कुशवाहा, सुखदेव बर्मन, विकाश बर्मन तथा दीपक सोनी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 4,900 नकद और ताश की गड्डी जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक ताहिर खान, आरक्षक विजय प्रजापति, मनोज सिंह, सुरेश कोरी सहित थाना कुठला के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *