वरिष्ठ पत्रकार एवं एल्डरमैन आशुतोष शुक्ला का निधन, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में शोक

कटनी। कटनी के वरिष्ठ पत्रकार, नगर निगम एल्डरमैन एवं भाजपा मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल कटनी के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशुतोष शुक्ला लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और समाचार पोर्टल ‘यश भारत डॉट कॉम’ के संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी के कटनी जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। हाल ही में मध्य प्रदेश शासन द्वारा उन्हें कटनी नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त किया गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उन्हें एक मिलनसार, सक्रिय और समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *