मुड़वारा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर आवारा कुत्तों का आतंक, यात्रियों में दहशत, हो सकती है कोई अप्रिय घटना

कटनी। कटनी जिले के मुड़वारा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। ब्रिज पर दर्जनों की संख्या में बड़े और आक्रामक आवारा कुत्ते डेरा जमाए रहते हैं, जिससे रेल यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है। ब्रिज के ऊपर कुत्तों की मौजूदगी होने के कारण यात्री यहां से गुजरने में भी कतराते हैं।
यात्रियों का कहना है कि सुबह-शाम और रात के समय कुत्तों का झुंड ब्रिज पर घूमता रहता है। कई बार ये यात्रियों का पीछा भी करते हैं, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। यात्रियों को हर समय किसी अप्रिय घटना का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर और फुटओवर ब्रिज से आवारा कुत्तों को तत्काल हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *