कटनी पुलिस की तत्परता से यात्री का खोया बैग मिला, पुलिस ने महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, फरियादी रतिराम पटेल, निवासी ग्राम इमलिया, जिला पन्ना, 25 अगस्त 2026 को अहमदाबाद (गुजरात) से नौकरी कर अपने घर लौट रहे थे। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो रिक्शा लिया। इस दौरान उनका बैग भूलवश ऑटो में ही छूट गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था।
फरियादी ने घटना की जानकारी स्टेशन पर मौजूद सीसीटीवी टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित ऑटो की पहचान की। जांच के दौरान ऑटो क्रमांक MP 21 R 2460 का पता लगाया गया तथा चालक से संपर्क कर बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद बैग को सकुशल फरियादी के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक (रेडियो) अनामिका सोनकर (चौहान), आरक्षक 698 पुष्पेंद्र यादव एवं आरक्षक 490 मृदुल त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फरियादी ने अपना सामान सुरक्षित मिलने पर कटनी पुलिस एवं सीसीटीवी टीम का आभार व्यक्त किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *