कसा शिकंजा, उमरियापान पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 54 पाव अवैध शराब जब्त
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत उमरियापान पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना उमरियापान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सर्वेश काछी (31 वर्ष) निवासी बम्हनी, गुलाब पटेल (46 वर्ष) निवासी पचपेढ़ी तथा प्रमोद पटेल (35 वर्ष) निवासी बनहरी को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए शराब रखते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों के कब्जे से कुल 54 पाव देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6,800 रुपये है, जब्त की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक कोदूलाल दाहिया, गया प्रसाद मंगोरे, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल, रोहित झारिया सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।