अभिरक्षा से फरार चोरी का आरोपी दोबारा गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

कटनी। माधवनगर पुलिस ने अभिरक्षा से फरार हुए चोरी के आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी जुलाई 2026 में पुलिस अभिरक्षा के दौरान शौचालय जाने का बहाना बनाकर थाना परिसर से जंगल-झाड़ियों की ओर भाग निकला था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार, मई 2025 में अमकुही इंडस्ट्रियल एरिया, माधवनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू साहू उर्फ काला (24 वर्ष) निवासी बिलहरी, थाना कुठला (हाल निवासी संतनगर, थाना कोतवाली, कटनी) को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 625/26 धारा 262 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कैलवारा, कटनी से गिरफ्तार किया। आरोपी को 24 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक वहाब खान, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेन, पवन सिंह, कमलेश बैरागी, नीलेन्द्र गौतम, आरक्षक मणि, रोहित सिंह, संजय सिंह, नवीन शुक्ला, चौकी बिलहरी से प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा एवं आरक्षक उमाकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *