मोनी जैसवानी बने आदर्श सिंधी सोसायटी के अध्यक्ष

कटनी। दुबे कॉलोनी स्थित सामाजिक संस्था आदर्श सिंधी सोसायटी की आम बैठक सोमवार, 24 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक में संस्था के वर्तमान अध्यक्ष ईश्वर लाल गेई का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में मोनी जैसवानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कमल तीर्थानी और चंदू जीवनानी को उपाध्यक्ष, जुगल जीवनानी को सचिव तथा रौशन मेघवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। सदस्यों ने नई टीम के नेतृत्व में संस्था की गतिविधियों को और अधिक सक्रियता के साथ संचालित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *