शादी का वादा करके एक साल तक करता रहा नाबालिग से रेप, बड़वारा पुलिस ने बलात्कार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मनीष गिरी गोस्वामी निवासी पौनिया को 24 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग पीड़िता ने महिला थाना कटनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका अपहरण किया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। शिकायत के आधार पर थाना बड़वारा में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 64(2)(m), 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। लगातार तलाश के दौरान गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान आरक्षक दीपक एक्का, आरक्षक दीपक सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *