सुने घर से मौका पाकर जेवरातों वाली पेटी ले गया था शातिर चोर, उमरियापान पुलिस को मिली सफलता, शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

कटनी। उमरियापान पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, पकारिया निवासी वर्षा लोधी ने थाना उमरियापान में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोर उनके सूने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरातों से भरी पेटी चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान फरियादिया ने अजीत उर्फ जित्तू कोल पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत उर्फ जित्तू कोल, पिता बल्लू कोल, निवासी बरौदा, थाना उमरियापान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल, उप-निरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, आरक्षक नीलेश पटेल, आरक्षक मोहन मुबेल, आरक्षक रोहित झारिया सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *