लखेरा की जर्जर सड़क पर कांग्रेस का सख्त रुख, नगर निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग

कटनी। लखेरा वार्ड क्रमांक 37 की जर्जर सड़क एवं जगह-जगह बने गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की।
कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को 24 घंटे का स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय में लखेरा की सड़क पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उसी सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, सड़क की समस्या का समाधान होने तक सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया जाएगा, जिससे आवागमन प्रभावित होने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आमजन की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन सड़क पर ही होगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह महामंत्री संजय गुप्ता पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नारायण निषाद,मुकेश मिश्रा,गोलू शिवहरे अशोक मौर्य,शीतल ठाकुर ,प्रदीप सिंह, हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *