सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाना पड़ा भारी, 27 लोगों पर लगाया गया 8 हजार रुपये का स्पॉट फाइन, मेन बाजार माधव नगर में नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्त कार्रवाई

कटनी। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 42 के मेन बाजार, माधव नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 27 लोगों से 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने, प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए नहीं रखने तथा मांस-मछली विक्रय के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई की गई। सामान्य मामलों में 200 से 300 रुपये तथा गंभीर स्वच्छता उल्लंघन के मामलों में 500 से 1000 रुपये तक का स्पॉट फाइन किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मां भगवती कलेक्शन, कमलेश प्रजापति, मिथुन चक्रवर्ती, निर्मल जेठवानी, अक्षय सुदामा धर्मपाल, शशि महेश दुर्रानी, संतोष तुलसीराम गुप्ता, गिरजा शंकर, अमर सरोज, जीवन संत रामदास, साजिद खान, सूबेदार सरोज, परिमल दादा मंडल, चंदन चिकन सेंटर एवं मुन्ना केवट सहित अन्य के विरुद्ध गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना किया गया। इन मामलों में कुल 4 हजार 500 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इसी क्षेत्र में की गई दूसरी कार्रवाई में लीला डेयरी पर 1000 रुपये, सुनील नगवानी, झुमरा मल, प्रताप राय, विष्णु, प्रीतम यादव, कृष्ण प्रोविजंस एवं विनोद रेस्टोरेंट पर 200-200 रुपये तथा अज्जू वर्कशॉप, वीवो सर्विस सेंटर एवं मकबूल खान पर 300-300 रुपये और आशीष प्रजापति पर 200 रुपये का जुर्माना** किया गया। इन मामलों में कुल 3 हजार 500 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना, दुकान एवं प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी रखना अथवा स्वच्छता नियमों की अनदेखी करना अब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगम की टीम द्वारा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई जारी रखी जाएगी। कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक अग्निहोत्री वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप मोगरे, संदीप कुंडे,लीलाधर अर्खेल, संगीत शर्मा उपस्थित रहे हैं। नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। स्वच्छ बाजार और स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ प्रत्येक नागरिक की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *