बाबा घाट नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी रंगनाथ नगर पुलिस
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा घाट नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही रंगनाथनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।