पार्षद पति के कहने पर कर रहा था शराब तस्करी, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पार्षद पति एवं एक अन्य गिरफ्तार, 54 लीटर अवैध शराब व स्कूटी जब्त

Oplus_16908288

कटनी। थाना रंगनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर लाल मसाला शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंगल नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति सेलेटी रंग की स्कूटी क्रमांक MP 21 ZH 9350 से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर भूत बंगला रेलवे लाइन के पास स्कूटी छोड़कर भागने का प्रयास करते हुए उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे थैले से 54 लीटर लाल मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये है, बरामद की गई। आरोपी ने अपना नाम युवराज उर्फ हनीश सिक्कलवाल (20) निवासी फॉरेस्टर वार्ड, झर्रा टुकरिया, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी बताया। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 355/2026 के तहत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह शराब पार्षद पति कमलेश चौधरी (47) निवासी फॉरेस्टर वार्ड, थाना रंगनाथनगर के कहने पर लेने गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पार्षद पति कमलेश चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र दुबे, लालजी यादव, रामनरेश शुक्ला तथा आरक्षक बृजेश, रोहित झारिया और वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *