हरियाली तीज आनंद उत्सव पर तिरंगा वितरण एवं पौधारोपण कर मातृशक्तियों का किया सम्मान, सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति ने किया आयोजन

कटनी। हरियाली तीज एवं हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर कटनी जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति, मध्यप्रदेश द्वारा जागृति पार्क में हरियाली तीज आनंद उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शासकीय शिक्षिका डॉ. उर्मिला साई प्रीत तथा अध्यक्षता ऊषा बर्मन ने की। विशिष्ट अतिथियों में जुहली आशा कार्यकर्ता, रीता दुबे, अधिवक्ता मीरा अहिरवार, सुनीता सोनी एवं समाजसेवी अनामिका सतनामी सहित अनेक मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल, बरगद, नीम, अशोक सहित विभिन्न पौधों के पौधारोपण से किया गया। इसके पश्चात हरियाली तीज उत्सव के अंतर्गत स्वादिष्ट व्यंजन, गेम्स, देशभक्ति गीत, अंताक्षरी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अनूठी पहल करते हुए सभी मातृशक्तियों एवं बेटियों को राष्ट्र की आन, बान और शान तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी मातृभूमि और वसुंधरा को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा समाज और देशहित में अच्छे कार्य करते रहना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ हमें प्रेरणा के रूप में याद रखें। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी लक्ष्मी रजक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में नटखट बच्चों की टीम की भव्या चौधरी, पूजा सिंह, लवली मार्को, संयोगिता सिंह, जागेंद्र चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *