सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी : अशोक विश्वकर्मा, शहीद स्मारक में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Oplus_16908288

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरानी कचहरी स्थित शहीद स्मारक में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार, पूर्व पार्षद बच्चू निषाद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष संतोष सिंह भट्टी, महासचिव अरविंद प्रसाद गुप्ता और सचिव अशोक सेठिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद बच्चों के लिए आयोजित संगीत और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। चित्रकला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की याद दिलाता है और हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र बांटे गए और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र सेनानी शहीद स्मारक के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *