स्वतंत्रता दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में शान से लहराया तिरंगा, पार्षद अवकाश जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में देशभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगा ध्वज फहराया गया। वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्षद अवकाश जायसवाल ने अग्निशमन कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात रानी लक्ष्मी चौराहा स्थित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पार्षद अवकाश जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा। उपस्थित नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *