जन्मदिवस पर अमित शाह ने दिलराज अमर सिंह बग्गा को दी शुभकामनाएं, बग्गा बोले— यह मेरे जीवन का गौरवपूर्ण क्षण
कटनी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समाजसेवी दिलराज अमर सिंह बग्गा को उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।
अपने संदेश में श्री शाह ने श्री बग्गा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष उनके जीवन में नई उपलब्धियां और खुशियां लेकर आए। केंद्रीय गृह मंत्री से शुभकामना संदेश प्राप्त होने पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलना उनके लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है।
श्री बग्गा ने कहा, एक छोटे से कार्यकर्ता को अमित शाह जी द्वारा जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश मिलना मेरे लिए जीवनभर यादगार रहने वाला क्षण है। उनका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए करोड़ों की पूंजी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का यह स्नेह उन्हें राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पण, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। साथ ही उन्होंने अमित शाह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।