स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व पर ग्राम पंचायत तिंधरी ने दी शुभकामनाएं

कटनी। ग्राम पंचायत तिंधरी, जनपद पंचायत रीठी, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारा, सेवा भाव एवं जनहित के कार्यों के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया।
शुभकामना संदेश में सरपंच श्रीमती सुजान प्यारी, केश लाल पटेल, सचिव प्रह्लाद सिंह ठाकुर तथा सहायक सचिव प्रह्लाद सिंह लोधी सहित समस्त पंचायत परिवार ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, वहीं रक्षाबंधन और कजलियां पर्व सामाजिक एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से इन पर्वों को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *