स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व पर ग्राम पंचायत उमरिया ने दी शुभकामनाएं

रीठी (कटनी)। ग्राम पंचायत उमरिया द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी गईं। पंचायत की ओर से जारी संदेश में सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे, सेवा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संगीता बलराम पटेल, सचिव श्री नारायण शंकर श्रीवास्तव तथा ग्राम रोजगार सहायक श्री संतोष पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है, जबकि रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं। ग्राम पंचायत उमरिया ने सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने “स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और राष्ट्रहित में सदैव अग्रसर रहें” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों को पर्वों की शुभकामनाएं दीं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *