स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ ग्राम पंचायत बड़गांव ने दिया एकता का संदेश
रीठी (कटनी)। ग्राम पंचायत बड़गांव द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई। पंचायत की ओर से जारी शुभकामना संदेश में देश की एकता, सद्भाव और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए “जय हिंद, जय भारत” का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती माया यादव, सचिव श्री ओंकार वर्मन तथा ग्राम रोजगार सहायक श्री राम चरण देहरास ने सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है, वहीं रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। ग्राम पंचायत बड़गांव ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।