खेत में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 30 किलो 790 ग्राम हरे गांजे के पौधों सहित युवक गिरफ्तार

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर पुलिस ने अवैध गांजा की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत-बाड़ी से 30 किलो 790 ग्राम हरे गांजा के पौधे जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को भ्रमण के दौरान पुलिस टीम निवार गांव स्थित आरोपी अनिल गोस्वामी (19 वर्ष), पिता रामराज गोस्वामी के खेत-बाड़ी पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा के पौधे लगाने की बात स्वीकार की।
विधिवत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत में लगे गांजा के पौधे, जिनका कुल वजन 30 किलो 790 ग्राम था, जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक अजित सिंह, विनोद विश्वकर्मा तथा आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, मणि सिंह, रोहित सिंह और नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *