स्वतंत्रता दिवस के चलते लघु वेतन कर्मचारी संघ का ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे आंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 14 अगस्त को प्रदेशभर में शासन द्वारा तिरंगा यात्रा एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता को देखते हुए ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम की नई तिथि, स्थान एवं विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र ही अलग से जारी की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सम्मान करते हुए संगठन अपने आंदोलन को पूरी मजबूती, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाता रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *