साझा काव्य संकलन ‘काव्य पथ’ का लोकार्पण, कवि गोष्ठी में बही काव्यधारा

कटनी। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘दिशा’ के तत्वावधान में रविवार को कटनी डिग्री कॉलेज सभागार में जिले के 50 रचनाकारों के साझा काव्य संकलन ‘काव्य पथ’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि मनोहर मनोज ने की। मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय कटनी के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा रहे, जबकि वरिष्ठ कवयित्री अरुणा दुबे एवं डॉ. पारस जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि साहित्य सदैव समाज में चेतना जागृत करने का माध्यम रहा है। आज जब लोग सफलता की दौड़ में सामाजिक संबंधों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे समय में ‘काव्य पथ’ जैसा साझा काव्य संकलन न केवल रचनाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें आपसी संवाद और साहित्यिक सरोकारों से भी जोड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन कवि मुकेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संकलन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संपादक रविंद्र रवि के श्रम, समर्पण और संपादकीय योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रामनरेश मिश्र ‘विद्यार्थी’ की अध्यक्षता, डॉ. सुधा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ. सुशील खंपरिया, रमाकांत निगम, विजय बागरी ‘विजय’ एवं विष्णु बाजपेई के विशिष्ट आतिथ्य में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच कवियों ने गीत, ग़ज़ल और विविध काव्य विधाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। गोष्ठी का संचालन अनिल मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर ध्रुव यादव, अजय त्रिपाठी, रामानुज पांडे, प्रियांशु तिवारी, गौरव गुप्ता, दिनेश असाटी ‘दिनकर’, मुकेश त्रिपाठी ‘दीपक’, पवन चतुर्वेदी ‘समीर’, उमेश कुमार सोनी, जितेंद्र पटवा ‘नीरस’, डॉ. के.एल. हल्दकार, लखन डेहरिया, आनंद जैन ‘अकेला’, विष्णुदत्त तिवारी, डॉ. सुशील खंपरिया, रमाकांत निगम, रामनरेश मिश्र ‘विद्यार्थी’, विजय बागरी, ईश्वरदास पुरवार ‘निर्मोही’, चंद्रकिशोर श्रीवास्तव ‘चंदन’, अनिल कुमार गुप्ता, रविंद्र रवि, सावित्री तिवारी, डॉ. सुधा गुप्ता, अरुणा दुबे, पुष्पा गुप्ता ‘प्रांजलि’, अर्चना सोनी, रागिनी मित्तल एवं ऋचा यज्ञेश सहित अनेक रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। समारोह में राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पं. पुष्पेंद्र महाराज, सतीश आनंद, डॉ. राजेश श्रीवास्तव ‘प्रखर’, संजय चतुर्वेदी, विनोद बड़गैयां, संतलाल असाटी, अथर्व तिवारी, अरविंद गुप्ता सहित दिशा संस्था के ओंकार गौतम, आलोक त्रिपाठी, निखिल केशरवानी, शीतल रजक, शिखा यादव, राजेश यादव, जगदीश विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, शरद पाण्डेय, रिजवान खान, नाजिम खान, राहुल पाण्डेय एवं अखिलेश बाजपेई सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *