बेटी को परिवार से मिला कर कोतवाली पुलिस ने बिखेरी मुस्कान, एक माह से लापता थी नाबालिग बालिका, ग्वारीघाट जबलपुर से हुई सकुशल बरामद, कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कटनी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह से लापता नाबालिग बालिका को जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को परिजनों से मिलाने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को कैलवारा खुर्द निवासी महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका भी जताई थी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 735/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने परिजनों और परिचितों से पूछताछ के साथ संभावित स्थानों पर तलाश की। तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के दौरान बालिका के जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम जबलपुर पहुंची और बालिका को सकुशल कटनी लेकर आई।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय और चौकी प्रभारी बस स्टैंड उनि. नेहा मौर्य ने बालिका की संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग की। पूछताछ में बालिका ने घर से नाराज होकर चले जाने की बात बताई और किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस के मुताबिक बालिका को आवश्यक वैधानिक एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। बालिका की सकुशल दस्तयाबी में निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. नेहा मौर्य और सउनि. दीपेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *