बहला फुसला कर नाबालिग बालिका को मुंबई ले गया था बदमाश, एनकेजे पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया बरामद, परिवार से मिलवाया

कटनी। थाना एनकेजे पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को साइबर सेल की मदद से मुंबई (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना एनकेजे में अपराध क्रमांक 403/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बालिका को मुंबई से दस्तयाब किया। बालिका को परिजनों के सुपुर्द करने के बाद उसका माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष कथन दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक, कथन में बालिका ने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की बात बताई।
मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र कुम्हार पिता नमैया कुम्हार, उम्र 19 वर्ष, निवासी वुलैहरा, थाना कैमोर, जिला कटनी को धारा 137(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सउनि केवल उइके, आरक्षक राजेश काछी, महिला आरक्षक अस्विता ग्वालवंशी तथा साइबर सेल से अजय शंकर साकेत और शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही। बालिका की सकुशल दस्तयाबी पर परिजनों ने एनकेजे पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *