दिशा दिव्यांग संगठन की मासिक बैठक संपन्न, दिव्यांग अधिकारों एवं योजनाओं पर हुई विशेष चर्चा

दिशा दिव्यांग संगठन की मासिक बैठक संपन्न, दिव्यांग अधिकारों एवं योजनाओं पर हुई विशेष चर्चा

कटनी। दिशा दिव्यांग संगठन की मासिक बैठक डीआरसी कार्यालय, जनपद पंचायत कटनी में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई-बहनों ने सहभागिता की। करीब 150 दिव्यांगजन बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में दिव्यांगजनों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने शासन की दिव्यांग हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए दिव्यांग अधिकार अधिनियम के संबंध में भी उपस्थित सदस्यों को जागरूक किया। इस दौरान संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी समय में दिव्यांगजनों के हित में किन-किन योजनाओं और मुद्दों पर कार्य किया जाना है, इस पर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
बैठक में दिशा दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी सहित ब्लॉक स्तर के समिति सदस्य उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक माह संगठन की बैठक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाई जा सके। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शासन की योजनाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रत्येक दिव्यांगजन तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जाएगा। संगठन ने बैठक में शामिल हुए सभी दिव्यांगजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह सहयोग और सहभागिता बनाए रखते हुए संगठन के कार्यों को सफल बनाने में अपना योगदान देते रहें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post