कार में बैठकर शराब पीना पड़ा भारी, निवार पुलिस ने सिखाया सबक, तीन के खिलाफ की कार्रवाई

कार में बैठकर शराब पीना पड़ा भारी, निवार पुलिस ने सिखाया सबक, तीन के खिलाफ की कार्रवाई

कटनी। सार्वजनिक स्थान पर कार में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ निवार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से संबंधित कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को चौकी निवार पुलिस को कार में बैठकर शराब पीने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान सुशील पटेल (40), गुरदीन पटेल (38) और अंतु आदिवासी (30), सभी निवासी पड़रभठा, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी, को शराब का सेवन करते पाया गया।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 36(ब) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। मौके से कार जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟भ्रष्टाचार पर प्रहार🌟 छपरा पंचायत में लाखों की घपलेबाजी उजागर, सीईओ ने जारी किए लगभग 14 लाख की वसूली के आदेश, राशि जमा न करने पर होगी कार्यवाही, पंचायत के कार्यों में सरपंच पति की दखलंदाजी को लेकर सरपंच को दी हिदायत