बड़वारा रोहनिया में कांग्रेस के युवा नेता की हत्या का प्रयास, रामकिशोर कचेर सहित 3 ने किया हमला, घायल की हालत नाजुक

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम रोहनिया बस स्टैंड के पास गत दिवस कांग्रेस के युवा neta पर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने एक राय होकर कांग्रेस के युवा नेता के साथ गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में कांग्रेस के युवा नेता गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर बड़वारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति/जनजाति निवारण अधिनियम (SC/ST Act) की गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
सोनी के मकान के पास घेरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का युवा नेता राघवेंद्र सिंह (26) पिता स्वर्गीय कुशाल सिंह (निवासी रोहनिया) 4 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे बस स्टैंड के समीप अमित सोनी के मकान के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही आरोपी रामकिशोर कचेर, प्रदीप कचेर और नंदनी कचेर ने उसे घेर लिया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।
हत्या की नीयत से किया हमला
विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने एक राय होकर हत्या करने की नीयत से राघवेंद्र पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बड़वारा पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) BNS (हत्या का प्रयास), धारा 296बी BNS (गाली-गलौज), धारा 3(5) BNS (एक राय होकर अपराध करना) तथा SC/ST Act की धारा 3(1)(द), 3(2)(ध) एवं 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *