जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं पीड़ितों की समस्याएं, जमीनी, पारिवारिक, साइबर फ्रॉड और महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कटनी। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने जमीनी विवाद, आपसी एवं पारिवारिक विवाद, साइबर फ्रॉड, महिला संबंधी शिकायतों सहित अन्य मामलों के आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक, प्रभारी शिकायत शाखा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने एवं आवेदकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *