कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

कटनी। कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में पवित्र सावन माह में शनि मंदिर, तिलक कॉलेज रोड में कटनी में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, सामूहिक पूजन, हवन एवं रुद्राभिषेक का धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पार्थिव शिवलिंग निर्माण से हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक पूजन-अर्चन, हवन एवं रुद्राभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था की महिला विंग ने विशेष भूमिका निभाई। पार्थिव शिवलिंग निर्माण से लेकर पूजन, प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को महिला विंग के सदस्यों ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ सम्पन्न कराया।
महिला विंग की अध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ पूजा करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और आध्यात्मिकता का भाव जगाना है। महिला विंग की सभी बहनों ने पूरे समर्पण से कार्य किया। आगे भी संस्था सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इसी तरह सक्रिय रहेगी।संस्था के अध्यक्ष टीनू सचदेवा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना ही संस्था का उद्देश्य है। भविष्य में भी संस्था द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *